शनिवार, सितंबर 05, 2015

अम्बानी की मेहमान नवाज़ी :-)

मुकेश अम्बानी के एक फैमिली फ्रेंड ने कहा :- 
"इसीलिए मैं मुकेश अम्बानी के घर नहीं जाता" 

एक बार मैं एंटीलिया गया,,,, नीता भाभी बोलीं--- 
"क्या लेंगे भाईसाहब, फ्रूट जूस...सोडा...चाय...कॉफी... हॉट चॉकलेट...इटैलियन चाय या फ्रोज़न कॉफी ?" 
उत्तर--- "चाय ले लूँगा, भाभी जी" 

प्रश्न--- "सीलोन टी...इन्डियन टी...हर्बल टी...बुश टी...हनी बुश टी...स्पेशल चाइना टी...कोरियन टी...
आइज्ड टी...या ग्रीन टी ?" 
उत्तर--- "जी, सीलोन टी" 

प्रश्न--- "भैंस का दूध...गाय का दूध या बकरी का या... ?" 
उत्तर--- "बस...बस...भाभीजी, गाय का दूध" 

प्रश्न--- "फ्रीजलैंड की गाय...आफ्रिकन गाय या...भारतीय गाय..या..?" 
उत्तर-- "रहने दीजिये भाभी जी, मुझे ब्लैक टी ही पिला दीजिये" 

प्रश्न--- "शक्कर के साथ...स्वीटनर....एस्पार्टम....शहद...या..?" 
उत्तर--- "जी, शक्कर के साथ" 

प्रश्न--- "बीट शुगर या कैन शुगर या...?" 
उत्तर--- "जी, कैन शुगर" 

प्रश्न--- "व्हाइट या ब्राउन शुगर या..?" 
उत्तर--- "अरे चाय को छोड़िये ना भाभी जी, आप तो बस एक गिलास पानी पिला दीजिए" 

प्रश्न--- "मिनरल वाटर...टेप वाटर...स्पर्कलिंग वाटर...या डिस्टिल्ड वाटर...या...?" 
उत्तर--- "मिनरल वाटर" 

प्रश्न--- "फ्लेवर्ड या नॉन फ्लेवर्ड...या..?" 
उत्तर---" जी....नॉन फ्लेवर्ड" 

प्रश्न--- "बिसलरी...एक्वाफिनो....हिमालयन...नीर....न्यासा....या......?" 
उत्तर---" माफ़ कीजिये भाभी जी, मुझे तो लगता है मैं, प्यास से ही मर जाऊँग" 

प्रश्न--- "आप कैसी मृत्यु चाहेंगे ? हमारे शेयर होल्डर होकर....या हमारे ऑथराइज्ड डीलर...
या सप्लायर.... या कस्टमर बनकर ....? " 


:-) :-) 
================================================= 
फेसबुक लिंक
=================================================

1 टिप्पणी:

  1. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" सोमवार 07 सितम्बर 2015 को लिंक की जाएगी............... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं

'आप की आमद हमारी खुशनसीबी
आप की टिप्पणी हमारा हौसला' !!

संवाद से दीवारें हटती हैं, ये ख़ामोशी तोडिये !!
*****************************************************